{"_id":"5d1a3ee48ebc3e3cf543a96f","slug":"one-died-in-road-accident-srawasti-news-lko4683335119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार युवक की मौत, रिस्तेदार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार युवक की मौत, रिस्तेदार गंभीर
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर सोमवार को भिट्ठी गांव के निकट तेज रफ्तार मोटर साइकिल एक ठेलिया से टकरा गई। इसमें मोटर साइकिल पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटर साइकिल चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बहराइच रेफर किया गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी प्रशांत द्विवेदी (28) पुत्र हरीशंकर द्विवेदी उर्फ लालजी सोमवार को मोटर साइकिल से कटरा बाजार जा रहा था। इस दौरान मोटर साइकिल पर उसने साथ उसका रिश्तेदार मुनीम (25) भी था। जैसे ही प्रशांत मोटर साइकिल लेकर बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के ही ग्राम भिट्ठी के निकट पहुंचा।
तभी मार्ग पर एक ठेलिया आ गई। इस दौरान मोटर साइकिल की गति तेज होने के कारण प्रशांत अनियंत्रित हो ठेलिया से टकरा गय। जिससे दोनों मोटर साइकिल सहित बौद्ध परिपथ पर ही गिर गया। इसमें मुनीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा प्रशांत को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां प्रशांत की हालत गंभीर होेने के कारण चिकित्सक द्वारा उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है। घटना के समय मोटर साइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।