{"_id":"682648a9278b1aa5e6077512","slug":"one-dead-four-injured-in-road-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111277-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मार्ग दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
Fri, 16 May 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में हुई महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
जमुनहा/गिलौला (श्रावस्ती)। अलग-अलग हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गिलौला क्षेत्र के रामपुर त्रिभौना निवासी सत्यनाम उर्फ सतई (48) अपनी पत्नी बड़का (45) के साथ बहराइच के धरसवां के मजरा लाल नगर ससुराल गए थे। वहां से दंपती बाइक से बृहस्पतिवार को वापस रामपुर त्रिभौना लौट रहे थे। जैसे ही सत्यनाम बाइक लेकर दमावा मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दंपती मार्ग पर गिर गए। इस दौरान डंपर बड़का को रौंदता हुआ निकल गया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी गिलौला लाया गया, जहां से बाद में उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं, मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम सोनपुर कला निवासी निजामुद्दीन (35) बाइक से जमुनहा बाजार जा रहे थे।बालापुर पोखरा के पास निजामुद्दीन अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में गिर कर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, बहराइच के नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंडित पुरवा निवासी मीना जहां अपने पुत्र चांदबाबू (5) के साथ अपने मायके मल्हीपुर क्षेत्र के बरगदहा के मजरा रामपुर आई थीं। चांद बाबू बुधवार शाम घर के सामने मार्ग पार बकरी छोड़कर वापस आ रहा थ। सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चांदबाबू की चीख पुकार पर पहुंचे परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए।