फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   one dead and two injured in accident

दो अलग अलग मार्ग दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र व पौत्र गंभीर

Mon, 24 Jun 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
one dead and two injured in accident
श्रावस्ती। भिनगा-सेमरी मार्ग पर रविवार शाम पायारघाट के निकट एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे उस पर सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पौत्र को लखनऊ रेफर किया गया है। इसी मार्ग पर सेमरी चौराहे के निकट ओवरटेक करते समय बाइक को टैंपो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें बाइक पर बैठे पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरथा बेलभरिया निवासी मनोज कुमार भार्गव पुत्र सेठल्लू रविवार को बाइक से सेमरी चौराहा जा रहा था। बाइक पर उसका बाबा भगवानदास (52) पुत्र धुन्नी भी बैठा था। बारिश के कारण मार्ग पर फिसलन के चलते चितईपुर पयारघाट गांव के मध्य बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर तेज होने के कारण भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
उधर, बहराइच के थाना हर्दी अंतर्गत ग्राम महराजगंज के मजरा पंडितपुरवा निवसी छोटकऊ प्रसाद अपने पिता लालता प्रसाद गोस्वामी (50) पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ बाइक से सेमरी चौराहा आ रहा था। सेमरी चौराहा के निकट टैंपो को ओवरटेक करते समय छोटकऊ अनियंत्रित होकर टैंपो से टकरा गया।

हादसे में पिता लालता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटकऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल छोटकऊ को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed