फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One arrested with 300 bottles of Nepali liquor

300 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 300 bottles of Nepali liquor
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीमा पार नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में शराब लाई जा रही है। इसकी सूचना के बाद एसएसबी के जवानों ने जमुनहा चौकी पुलिस के साथ रामपुर घाट के निकट नाकेबंदी की। इस दौरान टीम ने 300 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर को शराब के साथ मल्हीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के कमांडर बिपेन्दर सिंह को सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल सीमा पार से शराब की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर कमांडर ने जमुनहा आउट पोस्ट के एसएसबी जवानों सहित जमुनहा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर पिलर संख्या 442/13 के निकट छापे के लिए भेजा। टीम ने पिलर के निकट भारतीय क्षेत्र रामपुर घाट के पास नाकेबंदी की।
विज्ञापन

जहां उन्हें नेपाल की ओर से तीन लोग सर पर पेटी लाद कर भारतीय क्षेत्र में आते दिखे। पुलिस व एसएसबी जवानों को देख वह तीनों पेटी फेंक कर नेपाल की ओर भागने लगे। घेराबंदी के बाद जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य राप्ती में कूद कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी निवासी साबित राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पेटी में 300 शीशी नेपाली शराब कर्णाली बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर को एसएसबी जमुनहा पोस्ट के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह ने शराब सहित जमुनहा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव के सुपुर्द कर दिया। जिसे मल्हीपुर थाने लाया गया। जहां उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed