फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   On Dhanteras, the Vaidya of the gods, Dhanvantari was worshiped on the second day as well.

धनतेरस पर देवताओं के वैद्य धनवंतरि की दूसरे दिन भी हुई पूजा

Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
On Dhanteras, the Vaidya of the gods, Dhanvantari was worshiped on the second day as well.
भिनगा में धनतेरस पर खरीदारी करते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की जयंती दूसरे दिन रविवार को भी मनाई गई। इस दौरान लोगों ने भगवान धनवंतरि की पूजा कर सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान लोगों ने जेवर, वस्त्र व नए बर्तनों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

रविवार उदया तिथि में तेरस होने के कारण दूसरे दिन भी लोगों के घरों में भगवान धवंतरि की पूजा हुई। इसके साथ दीपों के महापर्व दीपावली का आगाज हो चुका है। पौराणिक मान्यता है कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तेरस के ही दिन देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि का अवतरण हुआ था। उन्होंने आयुर्वेद विद्या की रचना कर जगत को आयुर्वेद के गुणों के बारे में बताया था। मानव जीवन में सुख व समृद्धि के लिए धन के लिए लक्ष्मी व स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद को नितांत आवश्यक माना गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के दो रूप माने गए हैं। जिनमें पहला शारीरिक व दूसरा मानसिक स्वास्थ्य हैं। यह दोनों बिना लक्ष्मी व आयुर्वेद के संभव नहीं है। इसी के चलते धनतेरस पर जहां लोगों ने आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना किया। साथ ही लोगों ने नए पात्र, वस्त्र एवं जेवरात लाकर विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन कर उसे धारण किया। इस अवसर पर वैद्यों ने अपने घरों व दुकानों पर भगवान धनवंतरि की पारंपरिक ढंग से पूजन अर्चन कर उनके गुणों को अपने में समाहित करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed