{"_id":"5f04a69e8ebc3e42ef42f0c3","slug":"old-man-killed-in-a-dispute-over-weir-srawasti-news-lko5296574136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में भिड़े भाई, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ के विवाद में भिड़े भाई, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। रानीसीर बेगमपुर में खेत की मेड़ काटने को लेकर सोमवार देर शाम दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें वृद्ध व उसके दो पुत्र व दो बहुओं को गंभीर चोट आई। बदला चौकी पुलिस ने सभी को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख कर उन्हें भिनगा रेफर किया गया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बदला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम रानीसीर बेगमपुर निवासी बद्री (75) पुत्र केशव का छोटे भाई उदयभान के साथ खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों भाइयों की ओर से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। इस दौरान एक बार फिर दोनों भाइयों में मेड़ काटने की बात को लेकर विवाद हो गया। जब तक बद्री कुछ समझ पाता तब तक उदयभान के परिवारीजन लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इसमें उदयभान के परिवार के सदस्यों ने बद्री, उसके पुत्र विजय पाल व नागेंद्र सहित दोनों की पत्नियों को जमकर मारा पीटा। इससे पिता, पुत्र व बहुओं सहित पांच लोगों को गंभीर चोट आई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची बदला चौकी पुलिस ने पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बद्री की मौत हो गई। उसके दोनों पुत्रों व बहुओं का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने बद्री की लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।