फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Old man dies due to collision with vehicle, not identified

Shravasti News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Wed, 04 Oct 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Old man dies due to collision with vehicle, not identified
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम भिट्ठी स्थित महामाया राजकीय महाविद्यालय के सामने बौद्ध परिपथ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। पीआरवी पुलिस जख्मी को लेकर सीएचसी इकौना पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक कुशीनगर निवासी था, जो काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूम रहा था। थानाध्यक्ष कटरा रामसजीवन निषाद बताते हैं कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन


वाहन पलटा वाहन, दो घायल
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच से इकौना जा रही जीप सोमवार शाम को बौद्ध परिपथ स्थित इकौना के ग्राम जयचंदपुर कटघरा के पास मार्ग पर बैठे गोवंश को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में वाहन में सवार बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के रेवली निवासी कमल किशोर (40) व पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना सराय निवासी प्रमोद कुमार (42) घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed