फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officials run to encourage players

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए अधिकारियों ने लगाई दौड़

Sat, 31 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officials run to encourage players
भाजयूमो द्वारा टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते खिलाड़ी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2021 में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए खेल संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के क्रम में दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2021-23 में भारतीय प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा शुभम अवस्थी के नेतृत्व में भिनगा स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबू, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश मिश्र ने भी खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाकर भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन व उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवासी शुभम अवस्थी एवं जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल के साथ चियर्स फार इंडिया कार्यक्रम के तहत वी सपोर्ट इंडिया का नारा भी बुलंद किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रवासी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रशुदत्त द्विवेदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हमारे एथलीट हमारी प्रेरणा के आधार वाक्य के अंतर्गत 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चियर्स फार इंडिया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों के साथ कहीं दौड़, कहीं योग, कहीं जिन वेट लिफ्टिंग, कहीं सायक्लिंग आदि खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। चियर्स फार इंडिया कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, आशुतोष पांडे, रुद्र त्रिपाठी, अभिषेक पांडे, ओम मिश्रा आदि काफी संख्या में युवा एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed