फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers take the plans and development works to the ground

योजनाओं व विकास कार्यों को धरातल पर उतारें अधिकारी

Wed, 08 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officers take the plans and development works to the ground
श्रावस्ती। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन विभिन्न विभागों के माध्यम से कर लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वह अपने विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजना व विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें। जिससे सभी पात्रों को लाभ मिल सके। अधिकारी यह भी ध्यान रखें कि कोई भी गरीब, असहाय, बेसहारा व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहने पाए। यह बातें संयुक्त सचिव भारत सरकार व जिले के नोडल अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

नीति आयोग के इंडीकेटर पर आधारित विकास बिंदुओं पर समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अशिक्षा विकास में बाधक रही है। इसलिए शत प्रतिशत लोगों को शिक्षित करने का प्रयास करें। इसके लिए टीम भावना के साथ काम करके साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए लोगों से विशेष प्रयास करने की अपील भी की। जिले के संपूर्ण विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने इन दोनों पर विशेष जोर देने को कहा।
विज्ञापन

साथ ही साथ प्राथमिक, जूनियर, इंटर व उच्च शिक्षा में दाखिले तक छात्र-छात्राओं की निगरानी के लिए कार्य योजना बनाने तथा उसकी मॉनीटरिंग करने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पता चला कि जागरूकता के अभाव में गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण न होने के कारण यहां मातृ और शिशु मृत्युदर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। वहीं सभी गर्भवती महिलाओं व उनके बच्चों के टीकाकरण का लेखा जोखा रखने की सलाह दी, ताकि टीकाकरण से कोई वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि एएनएम, आशा बहू व आशा संगनी की प्रतिमाह जिलास्तर पर बैठक करें, जिससे वह बच्चों के टीकाकरण तथा परिवार नियोजन के लिए लोगों को प्रेरित करें।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेयजल, विधवा, वृद्धा, दिव्यांगजन पेंशन योजना, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रधानमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जल संचयन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की भी समीक्षा कर लक्ष्य पूर्ति का निर्देश दिया।

डीएम यशु रुस्तगी ने स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार के लिए किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ अवनीश राय, एसडीएम आरपी चौधरी, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, सीएमओ डॉ. बीके सिंह, बीएसए ओमकार राना, डीआईओएस चंद्रपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed