{"_id":"5f5123408ebc3e54c632910b","slug":"officers-should-take-strict-action-to-prevent-corona-infection-dm-srawasti-news-lko5383305184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने को सख्ती बरतें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने को सख्ती बरतें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो भयावह हो सकती है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारी बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती बरतें। साथ ही शासन द्वारा कोरोना के संबंध में जारी किये गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराएं। ताकि जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सके। ये बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर आयोजित अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए अभी लोगों को और जागरूक करना होगा। बिना जन सहयोग के इस पर विजय प्राप्त नहीं की जा सकती। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की प्रत्येक दशा में आरआरटी टीमों के माध्यम से देखभाल कराएं। उनके स्वास्थ्य में दिक्कत है तो इलाज भी मुहैया कराया जाए।
कलेक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्रतिदिन होम आइसोलेट मरीजों से फोन पर उनका हाल लिया जाए। उनका फोन बंद मिले तो इसका उल्लेख पंजिका में जरूर करें। जिन क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या अधिक है। उन क्षेत्रों में अधिकाधिक सैंपलिंग कराई जाए। इस दौरान डीएम ने होम आइसोलेशन पंजिका सहित अन्य पंजिकाओं का निरीक्षण भी किया। साथ ही कंट्रोल रूम में तैनात टीमों को बेहतर ढंग कार्य करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि खांसी, गले में खराश, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल सर्विलांस टीम या नजदीकी सीएचसी अथवा जिलास्तरीय इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमान सेंटर के मोबाइल नंबर 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 पर सूचना दें। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि दो सितंबर तक जिले में 699 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ कुमार हर्ष, एडीएम योगानंद पांडेय, एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम जेपी चौहान, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डीपीआरओ किरन, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।