फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers deployed to supply food items

खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिए अधिकारी तैनात

Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Officers deployed to supply food items
श्रावस्ती। कोरोना को लेकर समूचे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान इंडो-नेपाल सीमा सहित जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को फल, दूध व सब्जियों सहित खाद्य पदार्थ की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन अधिकारियोें की टीम गठित की गई है, जिन्हें तहसीलवार इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस विश्व के विभिन्न देशों में महामारी के रूप में तेजी से फैल रहा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संपूर्ण भारत में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सरकार द्वारा मिली गाइड लाइन के अनुसार जन स्वास्थ्य को देखते हुए जिले में फल, सब्जी, दूध इत्यादि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन

इसमें तहसील भिनगा के लिए अमित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोबाइल नंबर 8299298720, सिपाहीलाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भिनगा मोबाइल नंबर 945404507, तहसील इकौना में विरेंद्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोबाइल नंबर 9453715264, नरेंद्र कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी इकौना मोबाइल नंबर 9415226905 व तहसील जमुनहा के लिए विजय बहादुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिनगा मोबाइल नंबर 9452300649 तथा राजेश सिंह आपूर्ति निरीक्षक जमुनहा मोबाइल नंबर 7376334946 को तैनात किया गया है। इनका यह दायित्व होगा कि वह अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों में फल व सब्जियों के 20 - 20 ठेले चिन्हित करते हुए प्रतिदिन दिन में पूरे समय तक मोहल्लेवार आम जनता को आपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही मोहल्ले वार दुग्ध वाहन चिन्हित करते हुए प्रतिदिन दिन में दूध की उपलब्धता तय करायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संबंधित तहसील की टीम अपने-अपने क्षेत्र में फल एवं सब्जी मंडियों में भ्रमण कर महत्वपूर्ण फलों एवं सब्जियों के थोक एवं फुटकर भाव की दैनिक सूचना जिला पूर्ति अधिकारी, अभिहित अधिकारी व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को संयुक्त रूप से उपलब्ध करायेंगे। यह टीमें आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखेंगी तथा समय-समय पर संबंधित के माध्यम से जिलाधिकारी के समक्ष अवलोकन के लिए प्रस्तुत करेंगे। यदि कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित टीम आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई भी करेगी। इनका सुपरविजन करने के लिए क्यामुद्दीन जिला पूर्ति अधिकारी मोबाइल नंबर 7839564701 एवं सुनील कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 9454468653 अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed