फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ODF becomes district in paper, people going open defecation

कागज में ओडीएफ हुआ जिला, खुले में शौंच जा रहे लोग

Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ODF becomes district in paper, people going open defecation
मोहम्मदपुर में निष्प्रयोज्य पड़ा शौचालय। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। प्रशासन की ओर से श्रावस्ती को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है, जबकि हकीकत इससे कोसो दूर है। जिले के हजारों घरों में अब तक शौचालय नहीं बना है। वहीं कई घरों में बने शौचालयों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर शौचालय निष्प्रयोज्य होने के कारण लोग खुले में शौच जा रहे हैं। यदि हकीकत में जिला ओडीएफ होता तो दशहरा पर दिकौली निवासी रामधीरज का परिवार अनाथ न होता। वहीं इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी स्पष्ट न बता कर टाल मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन

अदम गोंडवी की पंक्तियां ‘कागजों में तुम्हारे शहर का मौसम गुलाबी है, मगर यह आंकड़े झूठे और दावा किताबी है’ जिले में एकदम सटीक साबित हो रही है। प्रशासन की ओर से श्रावस्ती को खुले में शौच मुक्त जिला घोषित किया जा चुका है, जबकि हकीकत इसके एकदम विपरीत है। सिर्फ गांवों में ही नहीं नगर में भी तमाम परिवार ऐसे हैं जिन्हें अब तक शौचालय की सुविधा नहीं मिली है।
विज्ञापन

शौचालय के अभाव में लोग आज भी मार्ग की पटरियों व खेतों में शौच के लिए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ दशहरा पर सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली में भी हुआ। जहां खेत की बाड़ पर गिरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से शौच के लिए खेत जा रहे रामधीरज की मौत हो गई थी। घटना में मृतक के दो बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही कई अन्य गांव में भी हुआ। जहां शौच के लिए जाते समय लोग सर्प दंश का शिकार हुए। वहीं कई महिलाओं व किशोरियों के साथ अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। इसके बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे है।
न नसीब हुई छत और न मिला शौचालय
दिकौली निवासी रामधीरज तीन भाई थे। इनका आपस में बटवारा भी हो गया था। रामधीरज को तमाम प्रयास के बाद भी आवास व शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला। इस पर वह परिवारीजनों के साथ फूस की टटिया पर टीनशेड लगा कर जीवन यापन कर रहा था। रामधीरज की पत्नी आरती देवी ने बताया कि उसके पति ने कई बार आवास और शौचालय योजना का लाभ लेने के लिए प्रयास किया, लेकिन न तो प्रधान ने सुनी और न ही अधिकारियों ने। अगर घर में शौचालय का निर्माण होता तो शायद रामधीरज जिंदा होता।
निष्प्रयोज्य पड़े शौचालय, मवेशी बांध रहे ग्रामीण
गिलौला क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में बने कई शौचालय निष्प्रयोज्य पड़े हैं। इनके चारों तरफ झाड़ियां उग आई है। गांव निवासी दुलारा देवी व राधा की माने तो उसे एक वर्ष पूर्व शौचालय निर्माण के लिए पैसा मिला था। इसे ग्राम प्रधान ने ले लिया था। उनकी ओर से शौचालय का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। वहीं पेशकार ने बताया की जमीनी विवाद के कारण शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है। गांव में कई अन्य शौचालय अधूरे होने के कारण उसमें ग्रामीण मवेशी बांध रहे हैं वहीं ग्राम प्रधान बड़ेलाल कहते हैं कि शौचालय का पैसा लाभार्थी के खाते में दे दिया गया था। बार बार कहने पर भी लाभार्थी शौचालय नहीं बनवा रहे हैं।

9694 शौचालयों का भेजा प्रस्ताव
जिले के सभी घरों को शौचालय मुहैया कराया जा चुका है। कुछ लोग जो घरों से बाहर थे अथवा परिवार में बटवारा होने के बाद अलग हुए हैं, सिर्फ वहीं शौचालय के लाभ से वंचित हैं। मृतक रामधीरज को आवास के साथ शौचालय मिलना था। उसकी ओर से आधार कार्ड नहीं दिए जाने से उसे योजना का लाभ नहीं मिला। ऐसे लोगों को योजना का लाभ देने के लिए 9694 शौचालयों का प्रस्ताव भेजा गया है। पैसा मिलते ही सभी को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। - राजकुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed