{"_id":"692213e0dedfc29c16021de4","slug":"notice-to-two-cdpos-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115917-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो सीडीपीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो सीडीपीओ को नोटिस
Sun, 23 Nov 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बैठक की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के पेंच कसे और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कराने के लिए निर्देशित किया।
पोषण ट्रैकर एप पर टीएचआर वितरण कम पाए जाने पर डीएम ने इकौना के सीडीपीओ चंद्रप्रकाश तिवारी व हरिहरपुररानी के सीडीपीओ अभिषेक मिश्र को नोटिस जारी किया। बताते चलें कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन व पोषाहार वितरण को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर अमर उजाला में 18,19 व 20 नवंबर को प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया था, जिसका डीएम ने कड़ा संज्ञान लिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम अश्विनी पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है। उद्देश्य पूर्ति के लिए आईसीडीएस विभाग द्वारा विभन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई लापरवाही बरतेगा, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी सीडीपीओ पोषण ट्रैकर एप पर एफआरएस (चेहरा पहचान प्रणाली) की फीडिंग शत-प्रतिशत पूर्ण करें। सीडीपीओ व मुख्य सेविकाएं प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करें और नियमित केंद्रों का संचालन सुनिश्चित हो। पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टीएचआर फीडिंग, डोर-टू-डोर भ्रमण, आधार वेरिफिकेशन व ई-कवच एप पर सैम बच्चों के मैनेजमेेंट व्यवस्थित हों।
डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करवाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों का डाटा व उनके ऊपर मरम्मत योग्य लिखवाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीडीओ रामसमुझ व पीडी अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडरहवा, भुतना व हेमपुर द्वितीय में अगस्त में ग्रामीणों ने पोषाहार वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया था। जांच के बाद डीएम ने हेमपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वीजेता देवी, भुतना की प्रभा श्रीवास्तव व बड़रहवा की सुनीता देवी की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही मुख्य सेविका ममता शाक्य व सीडीपीओ मुकेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीडीओ शाहिद अहमद के 19 नवंबर के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र गुलरा बंद मिलने पर सिरसिया सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ ने बताया कि स्पष्टीकरण सही न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।