फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Notice to employee on objectionable post on social media

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले कर्मचारी को नोटिस

Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Notice to employee on objectionable post on social media
श्रावस्ती। भूमि संरक्षण इकाई श्रावस्ती में प्राविधिक सहायक की ओर से संविधान व सरकारी परियोजनाओं के साथ कोविड संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर प्रतिकूल टिप्पणी की गई। इस पर तीन दिन पूर्व ही प्राविधिक सहायक को विभाग ने नोटिस दिया था।
विज्ञापन

इसमें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अब विभाग में ही इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। इसका कारण कुछ दिन पूर्व विभाग में ही इसी मुद्दे को लेकर एक कर्मचारी को निलंबित कराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण इकाई में तैनात प्राविधिक सहायक ग्रुप सी सुभाष चंद्र शुक्ला ने लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संविधान, सरकारी योजना के साथ साथ जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कई आपत्ति जनक पोस्ट किया था। इस को विभाग ने ही संज्ञान में लेकर 13 अप्रैल को उन्हें एक नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी कर्मचारी की ओर से अपना जवाब नहीं दिया गया। इसको लेकर अब विभाग में ही मौखिक विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कारण है कि कुछ ही दिन पूर्व इसी प्रकार के आरोप में उप कृषि निदेशक आरपी राना ने प्राविधिक सहायक मेहरुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया था। अब कर्मचारी ही इसको मुद्दा बना कर एक ही विभाग के दो शाखाओं में एक ही आरोप पर अलग अलग कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वहीं इस संबंध में भूमि संरक्षण अधिकारी शिविर वर्मा कहते हैं कि स्पष्टीकरण मांगा गया है। गुरुवार को स्पष्टीकरण समयावधि पूरी हुई है। इसके बाद भी यदि कोई जवाब नहीं आता है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed