{"_id":"63309b7c3fd7e0133c7b8be6","slug":"notice-to-eight-secretaries-on-irregularities-in-payment-srawasti-news-lko6500732133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में गड़बड़ी पर आठ सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में गड़बड़ी पर आठ सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के आठ सचिवों ने गेटवे भुगतान प्रक्रिया का उल्लंघन कर भुगतान कर दिया। इस अनियमितता पर डीपीआरओ ने आठ सचिवों को नोटिस जारी की है। संतोषजनक कारण न बताने पर उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
ग्राम पंचायतों में भुगतान में होने वाली धांधली को रोकने के लिए गेटवे प्रक्रिया लागू की गई है। इसके तहत कार्य से पूर्व, काम प्रारंभ होने व पूर्ण होने का फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद ही भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ होती है, लेकिन जिले के आठ सचिवों ने इस पूरी प्रक्रिया को किनारे कर दिया। उन्होंने बिना फोटो अपलोड किए ही भुगतान कर दिया।
इस पूरी प्रणाली की निगरानी एकीकृत रूप से डीपीआरओ कार्यालय से की जाती है। इसलिए इस अनियमितता का खुलासा हुआ। इसके बाद डीपीओरओ ने अनियमितता करने वाले आठ सचिवों को नोटिस जारी की है। यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिला तों संबंधितों पर केस दर्ज कराया जाएगा। जिले की 397 पंचायतों में गेटवे प्रणाली से ही भुगतान करने का आदेश है। डीपीआरओ आनंद प्रकाश ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले आठ सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
इन्होेंने की गड़बड़ी
ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अमरजीत यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कुमार सोनी, वीडीओ सुनील कुमार गौतम, विकास कुमार मौर्य, राधेश्याम यादव, त्रिपुरारी सिंह, मकरंद वर्मा का नाम शामिल है।