फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Not only Tapasthali, Shanti Ghanta Park also remains deserted

Shravasti News: तपोस्थली ही नहीं, शांति घंटा पार्क में भी छाई वीरानी

Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Not only Tapasthali, Shanti Ghanta Park also remains deserted
तपोस्थली ​स्थित विश्व शांति घंटा पार्क।
कटरा (श्रावस्ती)। विनियमित क्षेत्र श्रावस्ती के संरक्षण पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। वहीं तपोस्थली में हरियाली लाने की जिम्मेदारी निभाने वालों की उदासीनता आने वाले पर्यटकों व अनुयायियों को मायूस कर रही है। इससे जेतवन परिसर ही नहीं विश्व शांति घंटा पार्क भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ किनारे विश्व शांति घंटा पार्क स्थापित है। इसमें जापान सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया 350 क्विंटल का घंटा भी स्थापित है। इसकी ध्वनि पांच किलोमीटर की परिधि में सुनाई देती है। यहां स्थापित पार्क के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व संरक्षण की जिम्मेदारी उद्यान विभाग की है। अब यहां पूर्व में लगे पौधे ही मौजूद हैं। सफाई के अभाव में यहां झाड़ियां उग रही हैं। कभी रंग-बिरंगे फूलों से लोगों का मन मोहने वाला यह पार्क अब उपेक्षित है।
विज्ञापन

यही स्थिति जेतवन परिसर की भी है। कभी यहां विभिन्न फूलों से लदी डालियां लोगों का मन मोहती थीं, जो अब वीरान हैं। उपेक्षा के कारण यहां आने वाले बौद्ध भिक्षुओं, पर्यटकों व अनुयायियों को भी मायूस होना पड़ता है। एसडीएम इकौना ओम प्रकाश ने बताया कि जिम्मेदारों के साथ बैठक कर कमियां दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed