{"_id":"61ec3db407e6cf1f4324aeb1","slug":"nomination-papers-can-be-submitted-from-february-1-to-8-srawasti-news-lko6146331107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से आठ फरवरी तक जमा हो सकेगा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से आठ फरवरी तक जमा हो सकेगा नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट में जमा कराया जाएगा। इसके लिए एडीएम व बंदोबस्त न्यायालय कक्ष को चिह्नित किया गया है। जहां से एक से आठ फरवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नाम वापसी के लिए 11 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है।
जिले की 289 भिनगा व 290 श्रावस्ती विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश की ओर से नामांकन पत्र जमा करने के लिए सार्वजनिक अवकाश को छोड़ कर शेष एक फरवरी से आठ फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थिति न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या 38 में जमा कराया जाएगा। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट स्थिति न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 44 में आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि में जमा कराया जाएगा।
वहीं निश्चित समयावधि में संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर/सहायक रिटर्निंग आफीसर वहां मौजूद रह कर नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। उपरोक्त दोनों स्थलों पर नामांकन पत्रों की जांच 09 फरवरी को की जाएगी। जबकि नाम वापसी के लिए 11 फरवरी का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी व उसके दो प्रस्तावक को ही कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी व प्रस्तावक को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।