{"_id":"60d4bdd08ebc3e3568348260","slug":"nomination-letter-was-not-received-till-three-o-clock-candidates-kept-waiting-srawasti-news-lko5839464120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बजे तक नहीं मिला नामांकन पत्र, प्रत्याशी करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बजे तक नहीं मिला नामांकन पत्र, प्रत्याशी करते रहे इंतजार
विज्ञापन
नामांकन पत्र के लिए निर्वाचन कार्यालय में इंतजार करते सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता व निर्दल प्रत्
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जिले में पहले दिन ही गहमागहमी रही। बृहस्पतिवार को निर्वाचन कार्यालय खुला होने के बावजूद कोई कर्मचारी नामांकन पत्र देने नहीं आया। जिस पर सपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री होनी थी। इसके लिए आयोग ने सुबह दस बजे से शाम तीन बजे का समय निर्धारित किया था। इस समय पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए संभावित डीडीसी अध्यक्ष प्रत्याशी सपा समर्थित अनुराधा यादव व निर्दलीय देव प्रताप सिंह नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। वहां पता चला कि कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़ कर कोई भी मौजूद ही नहीं है। ऐसे में नामांकन पत्र लेने आए उम्मीदवार सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट में जमे रहे।
इस दौरान उनके द्वारा कई बार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को फोन भी किया गया लेकिन किसी भी अधिकारी ने न फोन उठाया और न नामांकन पत्र नहीं बेचे जाने का कारण बताया। शाम तीन बजे सपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, इंद्राणी वर्मा व दद्दन खां सहित कई लोग धरने पर बैठ गए। वहीं निर्दल प्रत्याशी देव प्रताप सिंह ने एक पत्र लिख कर नामांकन पत्र न देने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं नामांकन पत्र न देने के बारे में जब डीएम टीके शिबु को फोन किया गया तो कॉल रिसीव नहीं हुई।