फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nodal officers will verify eligible beneficiaries

Shravasti News: नोडल अधिकारी करेंगे पात्र लाभार्थियों का सत्यापन

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will verify eligible beneficiaries
श्रावस्ती। सभी पात्रों को व्यक्तिगत शौचालय मुहैया कराने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतारकर हर जरूरतमंद को लाभान्वित किया जाए। इसके लिए पात्र लाभार्थियों का परीक्षण न्याय पंचायतवार नामित नोडल अधिकारियों से अवश्य कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दिया। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण निर्माण, जियो-टैग एवं लाभार्थियों को धनराशि हस्तांतरित करने, सामुदायिक शौचालय के देखरेख को नियुक्त केयर टेकर के मानदेय भुगतान एवं रख-रखाव के लिए चयनित 15 ग्रामों को मॉडल बनाया जाए। डीएम ने आरआरसी, वर्मी शेड के संचालन, ओडीएफ प्लस में चयनित ग्रामों में नियोजित कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डा. एसपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


17 मई से होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा
श्रावस्ती। जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मौलवी, मुंशी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी), कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 17 से 24 मई तक होगी। यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेन्द्र राम ने बताया कि मौलवी व मुंशी (सेकेंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11 बजे तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी), कामिल व फाजिल की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed