{"_id":"65317229c662b3501c08b6d6","slug":"no-voter-should-be-deprived-of-voting-rights-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1858-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मताधिकार से वंचित न रहे कोई मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मताधिकार से वंचित न रहे कोई मतदाता
Thu, 19 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई वोटर चेतना महाअभियान चला रही है। इसी क्रम में पार्टी ने बृहस्पतिवार को मंडल कार्यशाला का आयोजन किया। इकौना ब्लॉक सभागार में हुई इस कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जागर नए मतदाताओं को खोजें।
उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। इस दौरान उन्हें भाजपा के विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि बूथ अध्यक्ष मतदाता सूची देखें। किसी का नाम संशोधन, परिवर्धन या नए मतदाता का खाका तैयार करना हो तो उसे कराकर शत-प्रतिशत नए मतदाताओं को सूची में शामिल भी कराएं।
इस दौरान लक्ष्मण नगर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, देव प्रताप सिंह, श्रावस्ती में रमन सिंह, गिलौला में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे सहित अन्य मंडलों में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।