फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No merger of primary and upper primary schools

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का नहीं हुआ संविलियन

Thu, 03 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
No merger of primary and upper primary schools
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का संविलियन कर कक्षा एक से आठ तक एक स्कूल चलाने का निर्देश दिया गया था। इस पर अब तक जिले में अनुपालन नहीं हुआ। इसके लिए चार माह पूर्व बीएसए की ओर से सभी सभी एबीएसए को पत्र भी भेजा गया था।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का हाल बदहाल है। यहां उच्च अधिकारियों की ओर से जारी आदेश का मातहतों की ओर से पालन नहीं किया जा रहा है। आदेश की अवहेलना करने वालों में सिर्फ मातहत ही नहीं अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। इसका प्रमाण शिक्षा निदेशक बेसिक विक्रम बहादुर सिंह की ओर से 14 मार्च 2019 को जारी आदेश में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

इसमें शिक्षा निदेशक ने एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलियन कर वहां कक्षा एक से आठ तक एक ही स्कूल का संचालन कराने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही 25 मार्च को बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेज कर शिक्षा निदेशक के आदेश का अनुपालन कराने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 17 जून को बीएसए ओमकार राणा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का संविलियन कराने का निर्देश दिया था। देखा जाए तो गिलौला में 53, इकौना में 56, हरिहरपुररानी में 45, सिरसिया में 74 व जमुनहा के 65 विद्यालयों सहित जिले के कुल 293 विद्यालयों का संविलियन किया जाना था, लेकिन अब तक आदेश का अनुपालन नहीं हुआ।
इसके साथ ही यहां उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक अथवा प्रभारी को प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक अथवा प्रभारी ने प्रभार भी नहीं सौंपा है। वहीं शिक्षा निदेशक के आदेश का अनुपालन जुलाई में ही होना था।

इस संबंध में बीएसए ओमकार राणा ने बताया कि पांडेपुरवा, सिसवा सहित कई विद्यालयों में आदेश का अनुपालन किया जा चुका है। कुछ विद्यालयों में बीईओ की लापरवाही के कारण अभी ऐसा नहीं हो सका है। जल्द ही शत प्रतिशत आदेश का अनुपालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed