फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No Indian citizenship will be affected by CAA

सीएए से किसी भारतीय की नागरिकता नहीं होगी प्रभावित

Sat, 11 Jan 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
No Indian citizenship will be affected by CAA
सीएए के समर्थन में भिनगा में जुलूस निकालते भाजपाई। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लोक जागरण मंच के बैनर तले शनिवार को भिनगा में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला प्रचारक की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सीएए से किसी भारतीय की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

जूनियर हाई स्कूल भिनगा परिसर से लोक जागरण मंच के बैनर तले सीएए के समर्थन में शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। भारत माता के जयकारों के साथ निकाली गई यह पदयात्रा भिनगा नगर के मंगल भट्ठा, अस्पताल चौराहा, भिनगी तिराहा, काली मंदिर व नई बाजार होते हुए ईदगाह चौराहा पहुंची। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ, तब इन शर्तों पर जोर दिया गया कि दोनों देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करेंगे। नेहरू लियाकत समझौते में भी इस पर जोर दिया गया। तब महात्मा गांधी ने कहा था कि यदि कभी भविष्य में पड़ोसी मुल्क से अल्पसंख्यक अपने आपको असुरक्षित समझता है तो भारत सरकार उसे नागरिकता व नौकरी दे। अब कांग्रेस नेहरू के समझौते व गांधी की बात भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता को प्रभावित नहीं करता। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का है। इसकी मांग ममता बनर्जी से लेकर मनमोहन सरकार सदन में पहलेे ही कर चुकी है। आज तुष्टिकरण की राजनीति के सहारे जमीन तलाशने के लिए वही लोगों में भ्रम व अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है। भाजपा सरकार ने सदन में पूरी स्पष्टता के साथ इस कानून को पेश किया, और अपनी इसी दृढ़ राजनीति इच्छाशक्ति के कारण ही भाजपा 370, राम मंदिर, तीन तलाक और अब सीएए को सबके सामने लेकर आई है।

भाजपा तुष्टिकरण की राजनीती में नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इसलिए बीजेपी का हर निर्णय देश व सदन के सामने स्पष्ट रूप से रखती है। मंच का संचालन दिवाकर शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिला कार्यवाहक डॉ. रविशंकर, जिलाध्यक्ष संजय कैराती, जिला प्रचारक जितेंद्र, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे व पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, संजू तिवारी, उदय त्रिपाठी, वीरेश मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed