{"_id":"5e44378b8ebc3ee5f45c6097","slug":"no-eligible-person-should-be-deprived-of-housing-scheme-srawasti-news-lko508170992","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना से न वंचित रहे कोई भी पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना से न वंचित रहे कोई भी पात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित अन्य विभागों की विकास योजनाओं की मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने कहा कि आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए लाभार्थियों को समय से आवास निर्माण के लिए किश्तें दी जाएं।
प्रधानमंत्री शहरी आवास की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि जिन लाभार्थियों का चयन हुआ है। उनके आवासों को तेजी से पूरा कराने का कार्य किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से अछूता न रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की। इसके साथ ही कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि योजना का और बेहतर ढंग से संचालन कराया जाए। अब तक जो समूह बनाये गए हैं उनका सीसीएल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सभी सरकारी व गैर सरकारी खाद बीज की दुकानों पर किसानों की आवश्यकता अनुसार खाद बीज उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र की समीक्षा के दौरान शिथिलता पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में निर्माण कार्य हो रहे हैं उनके अधिकारियों का दायित्व है कि वह फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद फील्ड में जाकर कार्य को समय से पूरा कराएं। इस दौरान डीएम ने बार्डर एरिया, जलनिगम, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, निर्माण विभाग, सहकारिता, वन तथा पशुपालन विभाग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की।
मौके पर सीडीओ अवनीश राय, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम आरपी चौधरी, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, डीपीआरओ आशीष श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा हसीब असगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।