फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No confirmed cases of swine flu, but patients with symptoms on the rise.

Shravasti News: स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं, लक्षण वाले मरीज बढ़े

Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
No confirmed cases of swine flu, but patients with symptoms on the rise.
जिला चिकित्सालय में मरीज का इलाज करते चिकित्सक
श्रावस्ती। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में परचा काउंटर, ओपीडी और पैथाेलॉजी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित थे। चिकित्साकर्मी मरीजों व तीमारदारों को मास्क लगाने की सलाह देते नजर आए। बिना मास्क पहुंचे मरीजों को पहले मास्क लगाकर आने को कहा गया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. शिवम प्रियदर्शी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी हो रही है। इनमें कई मरीज बुखार, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने, खाने-पीने से पहले साबुन से हाथ साफ करने तथा खांसते-छींकते समय मुंह और नाक ढकने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बुखार, खांसी, शरीर में दर्द या उल्टी की समस्या होने पर तत्काल सीएचसी या जिला चिकित्सालय में चिकित्सक से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed