फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No clue of five laborers missing in Uttarakhand

उत्तराखंड में लापता पांच मजदूरों का सुराग नहीं

Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
No clue of five laborers missing in Uttarakhand
श्रावस्ती। उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई तबाही में जिले के पांच मजदूर लापता हो गए थे। इनकी तलाश छठवें दिन भी नहीं हो पाई। लापता मजदूरों के साथ गए तीन साथी बचाव कर्मियों के साथ अपने साथियों की तलाश में जुटे हैं। वहीं समय बीतने के साथ ही परिवारीजनों में भय बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सिरसिया के रनियापुर व कटकुइयां गांव थारू बाहुल्य है। मजदूरी की तलाश में तीन माह पूर्व रनियापुर गांव से छोटू, वेद प्रकाश, हरीलाल, अजय, प्रभूनाथ, हीरालाल, राजू के साथ राजेश उत्तराखंड के तपोवन में जलविद्युत परियोजना में मजदूरी करने गए थे। वहां सभी एक साथ कंपनी के क्वाटर में रहते थे। रविवार सुबह ग्लेश्यिर टूटने के बाद आई तबाही में छोटू, वेदप्रकाश, हरीलाल, अजय व प्रभूनाथ लापता हो गए थे। इसकी सूचना साथ गए अन्य तीन साथी ने गांव में दी थी।
विज्ञापन

इसी के बाद डीएम व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवारीजनों को यथासंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया था।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में बचे तीन मजदूर अपने साथियों को ढूंढने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दूसरी ओर गांव में रह रहे लापता मजदूरों के परिवारीजन लगातार वहां के मजदूरों के साथ जिले में स्थित कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे परिवारीजनों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। जबकि उत्तराखंड में बचे मजदूर में राजू का कहना है कि आसपास की पहाड़ियों व अन्य रास्तों पर साथियों की तलाश कर रहे हैं। एडीएम योगानंद पांडे का कहना है कि जिला प्रशासन उत्तराखंड के अधिकारियों के संपर्क में है। जैसे ही यहां के मजदूरों का पता चलेगा। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed