फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   nine couples agreed to live together

श्रावस्ती: साथ रहने को राजी हुए नौ दंपती

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
nine couples agreed to live together
श्रावस्ती। भिनगा में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों के समझाने के बाद नौ दंपती साथ रहने काे राजी हुए। इकौना थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी प्रदीप साहू का अपनी पत्नी रामपुर पैड़ा निवासी लक्ष्मी देवी से विवाद चल रहा था। मल्हीपुर के भरथा रोशनगढ़ के मजरा रोशनपुरवा निवासी तौफीक का अपनी पत्नी सईदा से विवाद था।
विज्ञापन

गिलौला के गोपालपुर निवासी अनुराग का उसकी पत्नी सोनवा निवासी रेनू, जोखवा निवासी खेमराज का दुर्गापुर निवासी पत्नी अंकिता, पचदेवरी निवासी श्रवण का कल्याणपुर निवासी पत्नी कौशल्या, शंकर पुर निवासी यूसुफ अली का गिलौला निवासी पत्नी मोजमा, महादेवा जगदीश निवासी पंकज कुमार राव का सेमरी चकपिहानी निवासी पत्नी किरन, बरावा हरगुन निवासी पुजारी का लखहिया निवासी पत्नी मीना देवी तथा पिपरहवा निवासी हारून का मंशापुरवा निवासी पत्नी शबनम से कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दंपती ने एक-दूसरे के विरुद्ध न्यायालय में वाद भी दायर कर रखा था। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण रामचंद्र यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय फूलचंद पटेल व एडीजे सुदामा प्रसाद, उमेश कुमार, दिनेश सिंह, सीजेएम अनिल कुमार, जेएम शुभम द्विवेदी और सिविल जज अवर खंड प्रफुल्ल उपाध्याय के समझाने के बाद सभी दंपती साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed