फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Newly built toilets and panchayat buildings inaugurated

नवनिर्मित शौचालय व पंचायत भवनों का हुआ लोकार्पण

Mon, 19 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Newly built toilets and panchayat buildings inaugurated
श्रावस्ती। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा जिले में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इस दौरान सोमवार को 204 शौचालय व 31 पंचायत भवन का निर्माण पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। वहीं निर्माणाधीन शौचालय व पंचायत भवनों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 397 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इनमें से 204 शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि अभी 193 शौचालयों का निर्माण होना है। इसके साथ ही 31 पंचायत भवन का निर्माण भी कराया जा चुका है जिसका सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इनका शिलान्यास प्रतीकात्मक रूप में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि पंचायत भवन गांवों में मिनी सचिवालय के रूप में संचालित होंगे जहां आप्टिकल फाइबर की सुविधा से गांव में ही बैंक सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। लोग गांव में ही बैंक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी की नकल सहित अन्य सेवाएं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत ग्रामों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत होगी बल्कि इसकी सफाई व रखरखाव के लिए प्रति शौचालय एक महिला को रोजगार भी मिलेगा। इससे महिला शक्ति मिशन को भी बल मिलेगा जिससे महिलाएं सशक्त व स्वावलंबी बनेंगी।

डीएम ने आदगे कहा कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी विकास खंडों पर बीडीओ की अध्यक्षता में प्रसारित किया गया जिसमें सभी ग्राम प्रधान, ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक व सफाई कर्मी मौजूद रहे। वहीं कलेक्ट्रेट में परियोजना निदेशक बीजी शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, जिला समन्वयक डॉ. राज कुमार त्रिपाठी, हरिगेंद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य, सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed