फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nepal police also lock down the border

नेपाल पुलिस ने भी बार्डर पर किया लाकडाउन

Wed, 25 Mar 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Nepal police also lock down the border
श्रावस्ती। जिले में लाकडाउन के साथ ही नेपाल पुलिस ने भी बार्डर पर लाकडाउन कर दिया। बुधवार को एसएसबी व नेपाल पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त भी की। सभी आने-जाने वाले लोगों को उनके घरों को वापस भेजा गया। यही नहीं किसी भी व्यक्ति को नेपाल सीमा पार करने पर रोका जा रहा है। इस दौरान कई नाकों पर एसएसबी व पुलिस के साथ स्वास्थ्य टीम भी तैनात रही जबकि जिले में लाक डाउन के चलते सड़क पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

जिले में तो पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त रूप से लाक डाउन कर रखा है लेकिन नेपाल की ओर से भी बुधवार को नेपाली पुलिस पूर्ण रूप से सतर्क रही। नेपाल की ओर से भारत आने वाले लोगों के लिए पुलिस ने लाकडाउन कर दिया। इस दौरान बार्डर पर नेपाल पुलिस, एसएसबी व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त भी की। उधर, कोई राप्ती नदी न पार कर पाए इसलिए नौकाओं को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। पूरे जिले को बंद करने के लिए सोलह स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है जहां स्वास्थ्य व पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से तैनात हैं। इन जगहों से केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed