फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Neither railway service nor corporation's buses increased

न रेल सेवा न बढ़ी निगम की बसें

Sun, 14 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Neither railway service nor corporation's buses increased
श्रावस्ती। होली को लेकर गिनती के दिन रह गए हैं, ऐसे में जहां बाहर रह रहे लोग त्योहार मनाने घर आएंगे। वहीं जिले में रहकर नौकरी कर रहे लोग भी बाहर अपने घर जाएंगे। इन सबके बीच जिले में रेल सेवा न होने, निगम की बसों की संख्या नगण्य होने के कारण फिर से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। जिले में अब तक एक मीटर भी रेल लाइन नहीं बिछाई गई है। जिला गठन के बीस वर्ष बाद भी जिले में परिवहन निगम डिपो की स्थापना भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भिनगा सिरसिया मार्ग पर एक, भिनगा बहराइच मार्ग पर पांच बसों का संचालन भिनगा बस अड्डा के सहारे किया जा रहा है। इनमें से तीन बस दिल्ली, एक इलाहाबाद व दो बसों का संचालन कानपुर तक हो रहा है। परिवहन निगम द्वारा होली पर स्पेशल बसों की व्यवस्था न किए जाने के कारण सभी को निजी बसों व प्राईवेट वाहनों का ही सहारा लेना पड़ता है। परिवहन निगम द्वारा होली स्पेशल बस की व्यवस्था न किए जाने के कारण होली पर यहां आने जाने वाले लोगों को एक बार फिर से दुश्वारियां झेलनी होगी। आरएम गोंडा प्रभाकर मिश्रा बताते हैं कि त्योहार पर स्पेशल बसों का संचालन कराया जाएगा। ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed