फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Neighbouring districts got buses, frequency did not increase here

Shravasti News: पड़ोसी जिलों को मिलीं बसें, यहां नहीं बढ़ा फेरा

Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Neighbouring districts got buses, frequency did not increase here
श्रावस्ती। शासन की ओर से बहराइच व बलरामपुर डिपो को अतिरिक्त बसें प्रदान की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले में न तो डिपो बनाने की कोई कवायद शुरू हुई और न ही बसों का फेरा ही बढ़ा। ऐसे में जिला मुख्यालय आने व चैत्र मेले में देवीपाटन मंदिर जाने वालों को एक बार फिर दुश्वारी झेलनी होगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रदेश के जिलों को कई बसों की सौगात दी गई है। इसमें मंडल के जिले भी शामिल हैं। वहां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बस सेवा संचालित कराने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यालय भिनगा आज भी मात्र सात बसों की ही सहारे है। ये बसें दिन में एक फेरा ही लगा रही हैं। यही नहीं ब्लॉक व तहसील मुख्यालय जमुनहा व इकौना सहित गिलौला, ताल बघौड़ा, भिनगा सेमरी, भंगहा मल्हीपुर, भिनगा परसा, बदला बरदेहरा मार्ग पर निगम की एक भी बस संचालित नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसी माह से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में पड़ोसी बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ पर विशाल मेले का आयोजन होगा। प्रतिदिन जिले से हजारों की संख्या में देवी भक्त व मेलार्थी देवीपाटन जाएंगे। उनके आने-जाने के लिए एक भी अतिरिक्त बस सेवा शुरू नहीं की गई। ऐसे में जिलेवासी एक बार फिर डग्गामार व भार वाहनों के सहारे अपनी यात्रा मंगलमय करने को विवश होंगे। इस बारे में एआरएम बहराइच ज्ञान चंद्र का कहना है कि बलरामपुर मार्ग से बसें चलाने की जिम्मेदारी एआरएम बलरामपुर की है। जो भी होना होगा वहीं से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed