{"_id":"6488a1b90c8e9ae012027f76","slug":"negligence-in-the-disposal-of-discussions-is-not-tolerated-srawasti-news-c-104-1-slko1050-69-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
अपराध समीक्षा के दौरान लंबित मिलीं 111 विवेचनाएं, एसपी खफा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली, सिरसिया व महिला थाना सहित अपराध शाखा की मंगलवार को एसपी ने समीक्षा की। इस दौरान यहां कुल 111 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर एसपी ने विवेचना के कार्य में तेजी लाकर उसे निस्तारित करने, दोषियों को जेल भेजने व पीड़ितों को न्याय दिलाने का निर्देश दिया।
भिनगा कोतवाली की समीक्षा के दौरान एसपी प्राची सिंह को 64 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस दौरान यहां सात विवेचक मौजूद रहे। सिरसिया थाने में समीक्षा के दौरान आठ विवेचकों की 32 विवेचनाएं लंबित मिलीं। महिला थाना में अपराध समीक्षा के दौरान चार विवेचकों की 11 व अपराध शाखा में दो विवेचकों की 04 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस पर नाराजगी जताते हुए एसपी ने कहा कि जिन विवेचकों द्वारा विवेचनाओं के निस्तारण में सार्थक प्रयास नहीं किये जा रहे। वह सभी विवेचक जल्द से जल्द साक्ष्य संकलन कर विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी ने कहा कि महिला बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भिनगा निर्भय नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिरसिया योगेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपराध शाखा के निरीक्षक मनीष जाट, चौथीराम यादव मौजूद रहे। संवाद