फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Need to make street vendors and street vendors self-reliant

Shravasti News: रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को स्वावलंबी बनाने की जरूरत

Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 02 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Need to make street vendors and street vendors self-reliant
श्रावस्ती। रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को स्वावलंबी बनाने की जरूरत है। इसके लिए शासन स्तर पर कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कोरोना काल में आर्थिक तौर से कमजोर लोगों के समक्ष पैदा हुई रोजगार की चुनौती का सामना कर उन्हें आजीविका व रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए एक जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना का शुभारंभ हुआ था। यह बात जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कही। वह बृहस्पतिवार को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि महोत्सव का शुभारंभ कर रही थी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सेदारी करते हुए डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1151 लाभार्थियों को 10 हजार रुपये की प्रथम किस्त दी जा चुकी है। 179 लाभार्थियों ने अपना पहला ऋण जमा कर 20 हजार रुपये की दूसरी किश्त भी ले चुके हैं। 24 ऐसे लाभार्थी व वेंडर है, जिन्होने अपने दूसरी ऋण की राशि को अदा कर 50 हजार की तीसरी किस्त भी प्राप्त कर ली है। इस दौरान विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व क्यूआर कोड भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि रेहड़ी पटरी दुकानदारों के सम्मान के लिए ही स्वनिधि महोत्सव मनाया जा रहा है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों ऋण लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में सीडीओ अनुभव सिंह, सांसद राम शिरोमणि वर्मा, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम भिनगा आशुतोष सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed