फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Need to make Mission Vatsalya scheme successful

Shravasti News: मिशन वात्सल्य योजना को सफल बनाने की जरूरत

Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Need to make Mission Vatsalya scheme successful
सफल क्रियान्वयन के लिए हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। मिशन वात्सल्य योजना का उद्देेश्य देश के प्रत्येक बच्चे के लिए एक स्वस्थ एवं खुशहाल बचपन सुनिश्चित करना है। इसके तहत उन्हें अपनी पूर्ण क्षमता का पता लगाने के लिए अवसर प्रदान करना चाहिए। इस लिए मिशन वात्सल्य योजना को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने की जरूरत है। यह बात एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने कही। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में मौजूद एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि इस मिशन के माध्यम से सामाजिक भागीदारी के साथ कठिन परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को एक सुरक्षात्मक एवं बाल मैत्री वातावरण उपलब्ध कराने का है। मिशन वात्सल्य को प्रभावी बनाने के लिए किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर संचालित योजनाओं को प्रभावी तरीके से अमल में लाना होगा। इसके लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला स्तर पर जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, ब्लाक स्तर पर ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, ग्राम स्तर पर ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा वार्ड स्तर पर वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है। इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, वन स्टाप सेंटर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा हुई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमर नाथ यति, डीआईओएस, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा सहित कई अन्य अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed