{"_id":"63dc85419caafd15e317a869","slug":"na-srawasti-news-c-13-1-74184-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चार अपराधी हुए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चार अपराधी हुए जिला बदर
Fri, 03 Feb 2023 09:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अपराध का पर्याय बने चार अपराधियों को पुलिस रिपोर्ट पर डीएम ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। जिसकी सूचना एसपी को भेज कर आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर कटेल निवासी शुभम शर्मा उर्फ रितेश पुत्र कन्हैया लाल लूट व छेड़छाड़ सहित चोरी तथा गैंगस्टर के मामलों में आरोपी था। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी मोहिद खान वाहन चोरी व गैंगस्टर के मामले में आरोपी था। सोनवा थाना के ग्राम केशवपुर पजावा के मजरा शहजादी निवासी सुकई उर्फ सुभाष चंद्र व वेद प्रकाश उर्फ सियाराम घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले के आरोपी थे। जिनके विरुद्ध डीएम न्यायालय ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिसका निस्तारण करते हुए जिला मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने चारों आरोपियों को छह-छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया है। संवाद
पत्नी का खर्च न उठाने वाला आरोपी पति भेजा गया जेल
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ी निवासी रिंपी ने अपने पति जगदंबा प्रसाद पुत्र भग्गन पर परिवार न्यायालय में भरण पोषण दिलाने के लिए मुकदमा दायर किया था। मामले में परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश श्रावस्ती फूल चंद्र पटेल ने 4 मार्च 2021 को आदेश किया था कि आरोपी पति रिंपी को चार हजार रुपये प्रतिमाह वाद दायर करने की तिथि से दे। जिसका जगदंबा प्रसाद ने अनुपालन नहीं किया। इस पर न्यायालय ने गुरुवार को आरोपी पति को 30 दिन के लिए सिविल कारागार बहराइच भेजा है। संवाद