फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Murder of migrant worker

प्रवासी मजदूर की गला रेत कर हत्या

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Murder of migrant worker
जमुनहा (श्रावस्ती)। लॉकडाउन के दौरान घर लौटे प्रवासी मजदूर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। मजदूर चार दिन पहले ही पंजाब से लौटा था और होम क्वारंटीन में था। बुधवार की रात वह अपने घर से अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी परिवारीजनों को उसका पता नहीं चला, वहीं दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे एएसपी ने मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओरी पुरवा कोठार निवासी फूलचंद्र वर्मा (40) पंजाब में रह कर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण चार दिन पूर्व ही वह घर वापस आया था। घर आते ही उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार रात वह अपने घर से करीब 11 बजे अचानक लापता हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने फूलचंद्र की तलाश शुरू की, पर उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह फूलचंद्र का शव कोकल स्थित बीरबल कुट्टी के निकट मार्ग किनारे पड़ा मिला। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी बीसी दुबे ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। वहीं मृतका की पत्नी मुन्नी देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए अलखराम, कब्बे, मंशाराम व भुसैली के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसपी अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed