फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Motorcycle rider dies after colliding with tractor trolley, brother Gambhir

Shravasti News: ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत, भाई गंभीर

Wed, 01 Mar 2023 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle rider dies after colliding with tractor trolley, brother Gambhir
श्रावस्ती। भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मार्ग के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में मौजूद चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के मजरा परसौरा निवासी विजय कुमार (28) चचेरे भाई संदीप (18) के साथ मंगलवार को बाइक से बनकटवा कला गया था। देर रात लौटते समय भिनगा जंगल स्थित अंटा तिराहे के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। बिना हेलमेट बाइक चला रहे विजय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके सिर पर चोट आई थी। वहीं संदीप गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। जबकि जख्मी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed