फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   More than 1200 CCTV cameras are lying non-functional in 397 villages.

Shravasti News: 397 ग्राम 1200 से अधिक सीसीटीवी पड़े हैं ठप

Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
More than 1200 CCTV cameras are lying non-functional in 397 villages.
गिरंट में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय पर लगा सोलर कैमरा।-
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/वीरपुर। ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के मद्देनजर बीते साल जिले की 397 ग्राम पंचायतों में 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। सोलर संचालित इन कैमरों की खरीद पर प्रत्येक कैमरे पर 23,500 रुपये खर्च हुए थे। लेकिन बीते कई महीनों से रिचार्ज के आभाव में अधिकांश कैमरों का लाइव ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन





कैमरों की खरीद से ही मंडराने लगे थे संशय के बादल
ग्राम प्रधानों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कैमरा लगवाने के संबंध में उन्हें कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया था। एकीकृत तरीके से टेंडर के माध्यम से कैमरों की खरीदारी कर ग्राम पंचायतों से 23,500 रुपये का भुगतान करवाया गया। जूम पोर्टल व अन्य ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर कैमरों की कम कीमत दिखने पर पांच साल की वारंटी के लिए अतिरिक्त रुपये लेने की बात कही गई। जबकि कैमरे खराब होने पर किस कंपनी में शिकायत करें। इसका कुछ पता नहीं है। वहीं, कैमरों का लाइव भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन



राज्य वित्त से रिजार्च का दिया गया था निर्देश
प्रधानों ने बताया कि कैमरे लगने के बाद जब इसके रिचार्ज का सवाल किया गया तो राज्य वित्त से भुगतान की बात कही गई। राज्य वित्त पर पहले से ही पंचायत सहायक के मानदेय 6000, सामुदायिक शौचालय संचालन के लिए 9000 रुपये के भुगतान का भार है। ऐसे में रिचार्ज पर हर महीने खर्च करना पंचायत में रहने वाले ग्रामीणों के विकास को धोखा देने जैसा होगा। यही कारण है कि रिचार्ज नहीं हो पाया है और ऐप पर कैमरों का लाइव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खरीद में भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप
सुरक्षा का हवाला देते हुए आननफानन में करोड़ों से हुई कैमरों की खरीद में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने शपथ पत्र के साथ एक कैमरे पर 18, 201 रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। मनोज की शिकायत पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निदेशक पंचायती राज को जांच का आदेश भी दिया है।


सीसीटीवी कैमरों का रिचार्ज नहीं हुआ है, ऐसी कोई सूचना नहीं है। कैमरों के रिचार्ज व उनके संचालन संबंधी जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।

शाहिद अहमद, सीडीओ

गिरंट में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय पर लगा सोलर कैमरा।-

गिरंट में कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय पर लगा सोलर कैमरा।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed