फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   More than 10 complaints will not be registered in a month from one mobile number

Shravasti News: एक मोबाइल नंबर से माह में नहीं दर्ज हो सकेगी 10 से अधिक शिकायत

Mon, 12 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
More than 10 complaints will not be registered in a month from one mobile number
श्रावस्ती। घर बैठे फर्जी शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए अब एक मोबाइल नंबर से कोई भी माह में दस से अधिक आॅनलाइन शिकायतें नहीं करवा सकेगा। वहीं शिकायत निस्तारण में डिफॉल्ट होने वाले विभागाध्यक्षों पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए डीएम ने विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों को जारी निर्देश में डीएम कृतिका शर्मा ने कहा है कि अधिकारी शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में करें। साथ ही आवेदकों की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखें। आईजीआरएस प्रणाली में अब कोई भी शिकायतकर्ता एक मोबाइल नंबर से एक माह में 10 से अधिक शिकायत दर्ज नहीं करा सकेगा। ऑनलाइन संदर्भ में विभाग व कार्यालय से संबंधित नहीं चिह्नित कर निस्तारण किया गया हो, तो वह फीडबैक प्राप्त नही किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन संदर्भों को चिह्नित करने की सुविधा संबंधित निस्तारणकर्ता अधिकारी को पोर्टल में आख्या भरते समय ड्रॉपडाउन में उपलब्ध कराई जाएगी। लेबल वन अधिकारी द्वारा निषेधित विषयों का फ्लैग चयनित कर आख्या अपलोड करने पर उसकी आख्या अनुमोदन के लिए एल-2 अधिकारी को प्राप्त होगी। एल-2 अधिकारी अनुमोदित किए जाने पर वह प्रकरण निस्तारित माना जाएगा। इन संदर्भों को एल-2 अधिकारी के स्तर से स्पेशल क्लोज संदर्भ माना जाएगा। जिसकी समय सीमा के अंदर आख्या अपलोड करनी होगी। डिफाल्टर विभागाध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed