{"_id":"68d05d26dd0a6bc61303abad","slug":"more-patients-with-skin-diseases-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114341-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: त्वचा संबंधी रोगों के अधिक पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: त्वचा संबंधी रोगों के अधिक पहुंचे मरीज
Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : तिलकपुर पीएचसी में आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में त्वचा संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या अधिक रही। इन मरीजों का प्राथमिक उपचार कर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई।
रविवार को सभी पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इकौना क्षेत्र के कटरा पीएचसी में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 45 मरीजों का इलाज किया। इस दौरान करीब 15 मरीज फोड़ा-फुंसी व दाद के शामिल रहे। पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल व तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 34 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें बुखार व एलर्जी के मरीज शामिल रहे। पीएचसी समरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 43 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें वायरल बुखार के 10, त्वचा से संबंधित 17 सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आयोजित आरोग्य मेले में 35 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें बुखार के 18, खजुली व दाद के पांच सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञों से भी परामर्श करने की सलाह दी गई।