{"_id":"696d35dddbeaa9ba1b05d49f","slug":"more-patients-suffering-from-cold-and-fever-came-to-the-health-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-117358-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आरोग्य मेले में सर्दी व बुखार के अधिक आए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आरोग्य मेले में सर्दी व बुखार के अधिक आए मरीज
विज्ञापन
कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
- फोटो : कटरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करती चिकित्सक।
श्रावस्ती। मरीजों को अवकाश के दिनों में भी चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को सामान्य दिनों की तरह ही पीएचसी में इलाज की सुविधा मिल रही है। जिले के सभी पीएचसी पर इस रविवार को लगे आरोग्य मेले में सर्दी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
गिरंट बाजार : पीएचसी नासिरगंज में डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में 34 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें बुखार के 15, त्वचा रोग के 10 तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे। हरदत्तनगर गिरंट पीएचसी में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में कुल 38 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के 15 मरीज रहे।
कटरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 32 मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी-खांसी के 18, बुखार के आठ शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन
वीरपुर : पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में कुल 34 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी-खांसी के 11, बुखार के छह तथा त्वचा रोग के सात मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को ठंड से बचने की सलाह भी दी। पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में कुल 21 मरीज देखे गए।