फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Monks from Ladakh and Dehradun performed a special Vassa (Rain Retreat) puja.

Shravasti News: लद्दाख व देहरादून के भिक्षुओं ने की विशेष वर्षावास पूजा

Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 11 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Monks from Ladakh and Dehradun performed a special Vassa (Rain Retreat) puja.
जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को लद्दाख और देहरादून से आए 94 सदस्यीय अनुयायियों के दल से गुलजार रही। बौद्ध भिक्षु जलछन लामा के नेतृत्व में दल ने जेतवन परिसर और गंधकुटी में विशेष वर्षावास पूजा की। इसके बाद बौद्ध सभा आयोजित हुई। बौद्ध संस्कृत महासभा की ओर से श्रावस्ती से जेतवन तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान अनुयायियों ने बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि और संघं शरणं गच्छामि के उद्घोष किए। भिक्षु जलछन लामा ने वर्षावास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भिक्षुओं के लिए ज्ञान, ध्यान और दान का पर्व है। इस अवधि में वे गुरुओं के सानिध्य में धर्म का अध्ययन, ध्यान और धम्म देशना करते हैं। पूजन के बाद दल ने बोधि वृक्ष, शिवली स्तूप, सूर्यकुंड, संघाराम बुद्ध विहार, राहुल कुटी और कच्ची-पक्की कुटी का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed