फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Monitoring committees achieve 100% target of vaccination

टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें निगरानी समितियां

Mon, 15 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees achieve 100% target of vaccination
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में गठित निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक के ऐसे लोग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं व 60 साल के सभी लोगों को कोविड-19 का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण के लिए सभी पात्रों का सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके लिए वह अपने नजदीक के कामन सर्विस सेंटर पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पैन कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, पासपोर्ट, विभागीय पहचान पत्र, पेंशन आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस पासबुक, प्रमाणित आईडी कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंश कार्ड या स्मार्ट कार्ड आदि में से कोई एक पहचान पत्र रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 वैक्सीन वेस्टेज न होने पाए, इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रति आशा बहू को प्रतिदिन पांच लोगों का वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य दें। इस दौरान यदि वह अपने लक्ष्यों के अनुरूप टीकाकरण नहीं कराती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। डीएम ने सभी एसडीएम, बीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना को निर्देश दिया कि देश के कई राज्यों में कोविड-19 वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। होली के त्योहार जनपद के विभिन्न ग्रामों व मोहल्लो में रहने वाले परिवारो के सदस्य, जो अन्य राज्यों में मजदूरी या किसी अन्य व्यवसाय के लिए गए होंगे। वह त्योहार मनाने के लिए वापस अपने घर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी दशा में जिले में कोविड-19 के संक्रमण में वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे देखते हुए मोहल्ला एंव ग्राम निगरानी समितियों सहित लेखपाल व सचिवों को तत्काल सक्रिय किया जाए। वह घर घर जाकर सर्वे करें और लोगों को जागरूक करें कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य बाहर से आ रहा है तो सर्वप्रथम वह अपना कोविड-19 संक्रमण का परीक्षण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में कराए। यदि कोई कोविड-19 संक्रमित पाया जाता है तो निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप कार्रवाई की जाए। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। बैठक में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसडीएम आरपी चौधरी, एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्रा, डीपीआरओ किरन, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, जिला मलेरिया अधिकारी मंजूशा गुप्ता सहित सभी बीडीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed