फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Modi touched the hearts of people by taking the name of Shravasti

Shravasti News: श्रावस्ती का नाम लेकर लोगों के मन को छू गए मोदी

Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 11 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Modi touched the hearts of people by taking the name of Shravasti
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही रविवार को आजमगढ़ से जिले के लोगों को वर्चुअली संबोधित किया, लेकिन उनके एक-एक शब्द जिलेवासियों के दिल में उतर गए। श्रावस्ती के सर्वांगीण विकास को मोदी की गारंटी बता कर प्रधानमंत्री जन-गण के मन को छू गए।
विज्ञापन



श्रावस्ती विश्व में अपने नाम व पहचान की मोहताज नहीं है। एक तरफ जहां तथागत भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का सर्वाधिक वर्षावास यहां व्यतीत किया। वहीं श्रावस्ती को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पुत्र महाराज लव की राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त है। ऐसी मान्यता है कि इकौना के सीताद्वार स्थित झील किनारे महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही जनकनंदनी माता सीता ने लव व कुश को जन्म दिया था।
विज्ञापन



रविवार को आजमगढ़ में आयोजित जनसभा के दौरान जब प्रधानमंत्री ने श्रावस्ती का नाम लेकर इस पिछड़े जिले के सर्वांगीण विकास को अपनी गारंटी बताया तो समूचा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारी ही नहीं, जन-जन की जुबान से मोदी-मोदी, अबकी बार 400 पार व मोदी हैं तो मुमकिन है की गूंज सुनाई पड़ी। रविवार को श्रावस्ती एयरपोर्ट पर भले ही विमान नहीं उतरा। लेकिन जिले के सर्वांगीण विकास की गारंटी की बात कह कर प्रधानमंत्री मोदी लोगों के दिल में उतर गए। वहां मौजूद लोगों को यह कहते सुना गया कि ऐसा पहली बार सुनने को मिला, जब किसी प्रधानमंत्री ने जिले का नाम लेकर उसके चहुंमुखी विकास की गारंटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed