फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mobile science bus exhibition organized

सचल विज्ञान बस प्रदर्शनी का आयोजन

Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mobile science bus exhibition organized
जेतवन इंटर कालेज में सचल बस विज्ञान प्रदर्शनी में जानकारी लेते छात्र - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। छात्रों को विज्ञान का ज्ञान व महत्व समझाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से नई पहल की गई है। इसके तहत सचल विज्ञान बस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को विज्ञान का ज्ञान व महत्व समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित एक संस्था द्वारा जेतवन इंटर कॉलेज कटरा में सचल विज्ञान बस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह बौद्ध ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी।
विज्ञापन

सचल विज्ञान बस के समन्वयक मेहंदी हसन ने बस में लगे मॉडल भाप के इंजन, चंद्रयान, बुलेट ट्रेन, इंद्रधनुष, वर्षा मापी यंत्र, ग्लोबल वार्मिंग आदि मॉडलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उनके द्वारा मौजूद छात्र-छात्राओं से न सिर्फ विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे गए। बल्कि सही उत्तर देने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस मौके पर जगतराम, शिक्षक दुष्यंत कुमार, अवधेश त्रिपाठी, अशोक कुमार शाक्य, प्रशांत तिवारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed