{"_id":"68909c365c4248f17001d014","slug":"middle-aged-man-died-due-to-electric-shock-while-repairing-power-lines-in-shravasti-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली का तार सही करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत, मातम में बदलीं पौत्र के बरहीं संस्कार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली का तार सही करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत, मातम में बदलीं पौत्र के बरहीं संस्कार की खुशियां
Mon, 04 Aug 2025 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:11 PM IST
सार
श्रावस्ती में बिजली का तार सही करते समय करंट लगने से अधेड़ की मौत हो गई। पौत्र के बरहीं संस्कार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।
विज्ञापन
करंट लगने से अधेड़ की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में रविवार की रात पौत्र के बरहीं संस्कार में बिजली का तार सही करते समय करंट लगने से मेवालाल यादव (55) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पलभर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा ग्राम पंचायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों मेवालाल के घर पौत्र ने जन्म लिया था। रविवार को पौत्र का बरही संस्कार था। घर पर खुशी का माहौल था, रिश्तेदार आए हुए थे। भोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान देर रात अचानक बिजली चली गई। मेवालाल बिजली का तार सही करने लगे। इस दौरान तार में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पौत्र के जन्म लेने की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन