फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   message of patriotism

Shravasti News: देशभक्ति का दिया संदेश

Thu, 14 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 14 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
message of patriotism
 जगतजीत इंटर कॉलेज में तिरंगा लेकर खड़े विद्यार्थीं।     -संवाद
श्रावस्ती/कटरा/वीरपुर। जिले भर में बुधवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की धूम देखने को मिली। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना व सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा में जहां छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, तो वहीं विभिन्न थानों के पुलिस कर्मियों ने भी पैदल तिरंगा मार्च निकाला। एनसीसी कैडेट्स भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन


जगतजीत इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रधानाचार्य राम बिहारी बाजपेयी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को प्रभारी निरीक्षक इकौना अखिलेश पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीआरबी बुद्ध इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव व नवीन मॉडर्न थाना कटरा के निरीक्षक शंभू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी ने छात्रों को बताया कि तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है। इसकी रक्षा करना हम सभी लोगों का नैतिक कर्तव्य व दायित्व है। इस दौरान छात्रों ने विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा... का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी तिरंगा यात्रा में पीछे नहीं रहे। प्राथमिक विद्यालय बगही की छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान कुछ छात्राओं को खेतों के बीच तिरंगा लेकर जोश भरी दौड़ लगाते देखा गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता व देशभक्ति के भाव के प्रति जागरूक किया।


वीरपुर क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज दूबे, श्रावस्ती विधायक के बेटे अवधेश पांडेय, प्रेम सिंह नायक, गिलौला ब्लॉक प्रमुख प्रकाश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed