फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meritorious will go to the World Expo held in Dubai

दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में जाएंगे मेधावी

Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Meritorious will go to the World Expo held in Dubai
दुबई में आयोजित वल्र्ड एक्सपो में ऌ्रतिभाग के लिए विकास भवन स्थित राप्ती सभागार मे परीक्षा देते ? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। हाईस्कूल के मेधावियों को दुबई में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए नीति आयोग ने गुरुवार को जिले के छह विद्यार्थियों की परीक्षा ली। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले को ही यह अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

नीति आयोग हाईस्कूल के मेधावियों को दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 में प्रतिभाग करने के लिए भेजेगा। इसके लिए जिले में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान रखने वाले मेधावियों में से छात्रों का चयन किया जाना है। चयन के लिए नीति आयोग ने गुरुवार को विकास भवन स्थित राप्ती सभागार में परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें जिले के छह छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इन बच्चों को 100 प्रश्नों का प्रश्न पत्र दिया गया। इसमें से सफल छात्र को ही दुबई जाने का मौका मिलेगा। इस संबंध में सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में हाईस्कूल में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को शामिल किया गया था। प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विषय से कुल 100 प्रश्न दिए गए थे। इसका मूल्यांकन नीति आयोग ही कराएगा। इसमें सफल विद्यार्थी को ही आगे जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed