फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury crossed 44, there was an outcry for electricity

Shravasti News: पारा 44 पार बिजली के लिए मचा हाहाकार

Tue, 13 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 44, there was an outcry for electricity
आग उगल रही सूरज की किरणें, झुलसा रही गर्म हवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार चले जाने से लोगों को पंखे के नीचे भी पसीने से तर बतर देखा गया। वहीं अघोषित बिजली कटौती के कारण हाहाकार मचा हुआ है। निगम की ओर से प्रतिबंध के बाद भी रात में की जा रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है।
जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गर्म हो चुका है। सुबह से आग उगल रहीं सूरज की किरणों व गर्म लू के थपेड़ों के कारण मंगलवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। ऐसे में सहालग के बावजूद जहां मुख्य मार्ग व बाजार पूरे दिन सूने रहे। वहीं मुख्य बाजारों में शाम छह बजे के बाद ही चहल पहल नहीं दिखी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोग पंखे के नीचे भी पसीने से तर बतर नजर आए। मौसम का मिजाज गर्म होने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला भी बढ़ गया है। जिले में शासन की ओर से रात्रिकालीन बिजली कटौती पर पूर्व से ही प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद भिनगा नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में रात को होने वाली अंधाधुंध बिजली कटौती से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। वहीं बिजली निगम के जिम्मेदार मौसम में नर्मी के बाद ही आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed