फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Memorandum submitted against Mewat and Nuh incident

Shravasti News: मेवात व नूह की घटना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 03 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against Mewat and Nuh incident
श्रावस्ती। हरियाणा के मेवात व नूह में सोची समझी साजिश के तहत हुई हिंसा को लेकर हिंदु संगठनों में गहरा आक्रोश है। घटना से नाराज विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा सुरक्षा संस्कार के बैनर तले भिनगा के ईदगाह पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार जागृति सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


कमलेश शुक्ल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हिंसा के दौरान हिंदुओं समुदाय के लोगों को निशाना बना कर आत्मघाती हमले किए गए। अग्निकांड में सैकड़ों गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। इससे पूरा हिंदू समाज आहत है। मांग की गई कि हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी संपत्ति नीलाम कर दंगे में हुई क्षतिपूर्ति की वसूली कर दोषियों कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में गिरधारी लाल रावत, राजेश सोनी, विकास गुप्ता, मनीष साहू, अजय जायसवाल, विशंभर श्रीवास्तव व वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed