फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Medal winning players of athletics and kho-kho honored

Shravasti News: एथलेटिक्स व खो-खो के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Medal winning players of athletics and kho-kho honored
खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स व खो-खो प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

10वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बरेली में 19 व 20 दिसंबर को हुई थी। इसमें जिले के खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार ने टी-44 कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, एथलेटिक्स खिलाड़ी पवन कुमार ने टी-46 कैटेगरी में व कृष्ण गोपाल ने टी-12 कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। साथ ही गोरखपुर में आयोजित सीएम कप में जिले की खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर डीएम ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि निरंतर खेल का अभ्यास करते रहें, जिससे अवसर आने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेल के क्षेत्र में जिले की पहचान बन सके। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, एथलेटिक्स कोच विवेक कुमार, खो-खो कोच जगेसर सैनी, विकास गिरी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed